रायबरेली: सोनिया के गढ़ में लहराया सपा का परचम , छः में से चार पर दर्ज की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जिले की कुल छः सीट में से चार पर सपा और दो सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। गुरुवार को विधान सभा चुनाव की हुई मतगणना में सदर सीट से भाजपा की अदिति सिंह ने विजय दर्ज की है। वह …

रायबरेली। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जिले की कुल छः सीट में से चार पर सपा और दो सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

गुरुवार को विधान सभा चुनाव की हुई मतगणना में सदर सीट से भाजपा की अदिति सिंह ने विजय दर्ज की है। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विजई हुई है। उन्होंने सपा के आर पी सिंह यादव को हराया है।

जबकि सदर से जुड़ी हुई हरचंदपुर सीट पर सपा ने विजय हासिल की है । यहां पर सपा के राहुल लोधी ने भाजपा के राकेश सिंह को मात दी है । उधर जिले की ऊंचाहार विधान सभा सीट से सपा के वर्तमान विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे डा मनोज पांडेय ने हैट्रिक लगाई है । इस सीट से वह लगातार तीसरी बार चुनाव जीते है । जबकि सलोन विधान सभा सीट से पूर्व मंत्री स्व दल बहादुर कोरी के पुत्र अशोक कोरी भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते है ।  उन्होंने सपा उम्मीदवार जगदीश प्रसाद को हराया हैं।बछरावा सीट पर भी सपा ने विजय हासिल की है । यहां पर सपा उम्मीदवार पूर्व विधायक  श्याम सुंदर भारती ने अपना दल के उम्मीदवार लक्ष्मी सिंह  को हराया हैं। जनपद की सरेनी विधान सभा सीट भी सपा के खाते में गई है । यहां पर सपा के उम्मीदवार रहे पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह अजय ने भाजपा के वर्तमान विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को कड़े मुकाबले में हराया है ।

सपा का बढ़ा दायरा, भाजपा सिमटी, कांग्रेस गायब

रायबरेली जनपद में सपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। पिछले विधान सभा चुनाव के मुकाबले सपा ने तीन अतिरिक्त सीटें झटक ली है। जबकि भाजपा तीन के मुकाबले दो सीट पर सिमट गई है। कांग्रेस इस चुनाव में रायबरेली में शून्य हो गई है । जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सदर और हरचंदपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। सपा पिछले चुनाव में केवल ऊंचाहार सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। जबकि इस चुनाव में उसने बछरावां , हरचंदपुर , सरेनी और ऊंचाहार सीट पर कब्जा कर लिया है। पिछले चुनाव में भाजपा ने सरेनी , बछरावां और सरेनी सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि इस चुनाव में भाजपा ने सदर और सलोन सीट ही जीत पाई है। उधर कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं लगी है। और वह शून्य पर है।

संबंधित समाचार