मुरादाबाद : मूकबधिर बच्चे से कुकर्म, पीड़ित ने इशारे से बयां की आपबीती
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में एक युवक ने मूकबधिर किशोर से कुकर्म को अंजाम दे डाला। मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को इशारों से आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कस्बा व …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में एक युवक ने मूकबधिर किशोर से कुकर्म को अंजाम दे डाला। मासूम ने घर पहुंचकर परिजनों को इशारों से आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। कस्बा व थाना पाकबड़ा के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि उनका आठ वर्षीय बेटा मंदबुद्धि होने के साथ मूकबधिर भी है। गुरुवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रहा था, तभी अज्ञात युवक उसे एकांत में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बेटे ने घर पहुंचकर परिजनों को इशारों से अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। बच्चे ने पुलिस को भी इशारों के जरिए पूरा वाकया बताया। इंस्पेक्टर रंजन शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल कराकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
