सिराथू सीट से बड़ी खबर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लगा झटका, सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से मिली करारी शिकस्त
कौशांबी। यूपी चुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है। कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने शिकस्त दी है। ये हार बीजेपी के लिए बड़ी शिकस्त मानी जा रही है। सीएम योगी और पीएम मोदी की आंधी में …
कौशांबी। यूपी चुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है। कौशांबी की सिराथू सीट से चुनाव लड़ रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। उन्हें सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने शिकस्त दी है। ये हार बीजेपी के लिए बड़ी शिकस्त मानी जा रही है।
सीएम योगी और पीएम मोदी की आंधी में भी डिप्टी सीएम को हार का सामना करना पड़ा है। उपमुख्यमंत्री कशव प्रसाद मौर्य को कुल 43.23 प्रतिशत वोट मिले हैं। वहीं सपा की पल्लवी पटेल को 46.6 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं। वहीं बसपा के मुंसब अली को 4.37 प्रतिशत वोट मिले हैं। अब ऐसे में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या सीएम योगी अपने मंत्रिमंडल में डिप्टी सीएम रहे केशव प्रसाद मौर्य को जगह देंगे। बीजेपी फिलहाल 403 में से 274 सीटों पर आगे चल रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी में कांग्रेस फ्लॉप शो जारी, दो सीट पर सिमटी
