बरेली: कोरियर कंपनी के वाहन से 10 मोबाइल चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एक कोरियर कंपनी के वाहन से डिलीवरी देने जा रहे माल में से चोर ने एंड्रायड मोबाइलों का एक डिब्बा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर कोरियर कंपनी मालिक ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी …

बरेली, अमृत विचार। एक कोरियर कंपनी के वाहन से डिलीवरी देने जा रहे माल में से चोर ने एंड्रायड मोबाइलों का एक डिब्बा चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर कोरियर कंपनी मालिक ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

सुभाषनगर की राजीव कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह कोरियर कंपनी चलाते हैं। मिनी बाईपास पर उनका कार्यालय है। राजीव ने बताया कि 8 मार्च को उनके पास लखनऊ से एक कंसाइनमेंट पहुंचा था, जिसकी डिलीवरी मारबाड़ीगंज स्थित एक मोबाइल विक्रेता की दुकान पर होनी थी। बताया कि कंसाइनमेंट में एंड्रायड मोबाइल फोन के पांच डिब्बे थे।

उन्होंने सभी डिब्बे कंपनी द्वारा संचालित आटो रिक्शा में रखवाते हुए ड्राइवर रोहताश व पंकज के साथ निश्चित दुकान पर भेजे थे। बताया कि एक नर्सरी के पास ऑटो चालक ने मोड़ने के लिए आटो घुमाया था, उसी दौरान एक चोर ने आटो में रखा एक डिब्बा निकाला और फरार हो गया। बताया कि डिब्बे में 10 मोबाइल थे।

कोरियर कंपनी मालिक ने चोरी हुए मोबाइलों की इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है। घटना स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी करता युवक दिखाई भी दे रहा है लेकिन उसकी तस्वीर साफ नहीं है। इसकी वजह से पुलिस अन्य कैमरे भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: ट्रक की चपेट में आने से गिरे बिजली के खंभे, गांवों में छाया अंधेरा

संबंधित समाचार