यूपी चुनाव: ललितपुर की दोनों विधानसभा सीटों पर फिर लहराया भगवा परचम
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की दो विधानसभा सीटों ललितपुर सदर और महरौनी पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास को दोहराते हुए दूसरी बार भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। ललितपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामरतन कुशवाहा को 176550 मत हासिल हुए जबकि बसपा के उम्मीदवार चंद्रभूषण सिंह …
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की दो विधानसभा सीटों ललितपुर सदर और महरौनी पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास को दोहराते हुए दूसरी बार भारी मतों के अंतर से जीत हासिल की। ललितपुर सदर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार रामरतन कुशवाहा को 176550 मत हासिल हुए जबकि बसपा के उम्मीदवार चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को 69335 मत हासिल हुए।
इस तरह भाजपा उम्मीदवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के उम्मीदवार को 1,07,215 मतों से करारी मात दी। इसी तरह महरौनी सीट से भी भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल पंथ ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा की किरण रमेश खटीक को एक लाख से अधिक वोटों से जबरदस्त पराजय दी।
मनोहर लाल को 1,84,778 वोट मिले जबकि किरण के हिस्से में मात्र 74327 मत ही आये। इस प्रकार मनोहर ने किरण को एक लाख दस हजार 451 मतों के भारी अंतर से हराया। इस तरह दोनों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने धमाकेदार जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव: जालौन की दो विधानसभा सीटों पर खिला कमल और एक पर दौड़ी साइकिल
