लखनऊ: योगी सरकार दोबारा बनने पर यूपी छोड़ने की बात कहने वाले मुनव्वर राना की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए दिल्ली हुए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीएम योगी के दोबारा यूपी का मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश छोड़ने की बात कहकर सुर्खियों में आए शायर मुन्नवर राना की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लेकर जाया जा रहा है। शायर मुनव्वर राना का सीरम क्रेटेनिन अचानक बढ़ गया है। इससे उन्हें शारीरिक दिक्कतों का सामना …

लखनऊ। सीएम योगी के दोबारा यूपी का मुख्यमंत्री बनने पर प्रदेश छोड़ने की बात कहकर सुर्खियों में आए शायर मुन्नवर राना की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लेकर जाया जा रहा है। शायर मुनव्वर राना का सीरम क्रेटेनिन अचानक बढ़ गया है।

इससे उन्हें शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि शायर मुनव्वर राना की तबीयत एक लंबे समय से खराब चल रही है। वो काफी दिनों से इन्ही शारीरिक समस्याओं से परेशान हैं। वहीं जब इस सिलसिले में उन्हें एक राजनीतिक सवाल पूछा गया तो उन्होंने खराब तबीयत का हवाला देते हुए जवाब देने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: योगी के सहारे पार हो गई मंत्रियों की नैय्या तो मतदाताओं की नाराजगी से कई हारे

 

संबंधित समाचार