बाराबंकी: मतगणना स्थल पर देर रात तक चला ड्रामा, सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ की नारेबाजी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना तीसरी बार कराए जाने को लेकर दबाव बनाए जाने के बाद मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी में देर रात तक ड्रामा चलता रहा। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में सपा और भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख जिलाधिकारी ने …
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रामनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना तीसरी बार कराए जाने को लेकर दबाव बनाए जाने के बाद मतगणना स्थल नवीन गल्ला मंडी में देर रात तक ड्रामा चलता रहा। सुरक्षा बलों की मौजूदगी में सपा और भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति तनावपूर्ण होते देख जिलाधिकारी ने अंततः भाजपा उम्मीदवार शरद अवस्थी की तीसरी बार मतगणना कराए जाने का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। स्थिति तब शांत हुई जब समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फरीद महफूज किदवई को विजय घोषित कर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया।
रामनगर और कुर्सी विधानसभा क्षेत्रों में कम अंतर से हार जीत होने के बाद पुनर्मतगणना कराई गई। पुनर्मतगणना में रामनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार फरीद महफूज की जीत हुई। इसके बाद दूसरी बार भाजपा के आवेदन पर दूसरी बार मतगणना कराई गई। दूसरी बार की मतगणना में भी फरीद महफूज किदवई विजयी रहे। इसके बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा खत्म नहीं हुआ। देर रात पुनः तीसरी बार मतगणना कराने का आवेदन निरस्त किया गया।
मतगणना स्थल पर अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फरीद महफूज किदवई को विजई घोषित होने के बाद आप दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को मतगणना स्थल के बाहर निकाला जा रहा है। सुरक्षाबलों ने पूरे मतगणना स्थल को अपने कब्जे में लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को बाहर निकालना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में बीजेपी का जादू, पंजाब ‘आप’ का हुआ
