गाजीपुर बॉर्डर वाले इलाके से भाजपा को मिली बड़ी जीत, गठबंधन के खाते में आई सिर्फ 12 सीटें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। साहिबाबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने 2 लाख 14 हजार वोटों से जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत के गृह जनपद में छह में से दो सीटें बीजेपी को चली गईं। वहीं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने गृह जनपद बागपत में तीन में से एक सीट ही अपनी पार्टी को …

मेरठ। साहिबाबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने 2 लाख 14 हजार वोटों से जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत के गृह जनपद में छह में से दो सीटें बीजेपी को चली गईं। वहीं रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी अपने गृह जनपद बागपत में तीन में से एक सीट ही अपनी पार्टी को जिता पाए। वेस्ट यूपी में सपा-रालोद गठबंधन को सिर्फ 12 सीटें मिली हैं।

जिसमें मेरठ में 4, शामली में 3, मुजफ्फरनगर में 4 और बागपत में 1 सीट गठबंधन को मिली है। लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टैनी और उनका बेटा आशीष मिश्र खूब सुर्खियों में रहे, लेकिन उस जिले में आठों सीटें बीजेपी के खाते में गई हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि, चुनाव आने तक किसान आंदोलन मुद्दा कम हो गया। आखरी वक्त पर जाट वोटों में भी खूब बिखराव दिखा। कुछ पुरुष वोटरों ने विपक्षी पार्टियों को सपोर्ट किया, लेकिन ज्यादार महिलाएं सुशासन के मुद्दे पर बीजेपी के साथ खड़ी। ऐसा माना जा रहा है कि यही वजहें बीजेपी की जीत का कारण बनीं।

पढ़ें-अब गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पीएम मोदी आज करेंगे मेगा रोड शो

संबंधित समाचार