हरदोई: पिस्टल से चली गोली दरोगा घायल, किया गया लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। वर्दी बदलते समय अचानक पिस्टल दब जाने से दरोगा के गोली लग गई गंभीर रूप से घायल दरोगा को उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने के लिए वर्दी बदल रहे पाली थाने में तैनात दरोगा विनोद शर्मा के अचानक गोली लग गई ।घटना के संबंध में पता …

हरदोई। वर्दी बदलते समय अचानक पिस्टल दब जाने से दरोगा के गोली लग गई गंभीर रूप से घायल दरोगा को उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को ड्यूटी पर जाने के लिए वर्दी बदल रहे पाली थाने में तैनात दरोगा विनोद शर्मा के अचानक गोली लग गई ।घटना के संबंध में पता चला है कि दरोगा ड्यूटी पर जाने के लिए कपड़े बदल रहे थे ।अचानक रिवाल्वर लगाते समय दग गई जिससे गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया ।

जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ रवाना कर दिया घटना की सूचना मिलने पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए ।वहीं इस बात की जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर गोली चलने की वजह क्या है ? तमाम पहलुओं पर पुलिस विभाग मंथन कर रहा है। सर्विस रिवाल्वर से दरोगा के घायल हो जाने की खबर से थाने में हड़कंप मच गया।

पढ़ें-Russia Ukraine War: युद्ध में बच जाना चमत्कार की तरह है- निकाले गए भारतीय छात्रों ने याद किए अनुभव

संबंधित समाचार