बहराइच: पहली बार चुनाव में उतरे उम्मीदवार, मिली तगड़ी जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा गठबंधन के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में पहली बार उतरे। तीनों को जनता ने जीत दिला। अब सभी पहली बार सदन में जाकर क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखेंगे। बहराइच के नानपारा विधानसभा सीट से इस बार भाजपा और अपना दल ने गठबंधन प्रत्याशी राम निवास वर्मा …

बहराइच। विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा गठबंधन के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में पहली बार उतरे। तीनों को जनता ने जीत दिला। अब सभी पहली बार सदन में जाकर क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखेंगे।

बहराइच के नानपारा विधानसभा सीट से इस बार भाजपा और अपना दल ने गठबंधन प्रत्याशी राम निवास वर्मा को टिकट दिया था। सरल स्वभाव के धनी राम निवास पहली बार विधायकी का चुनाव लड़े। शुरू में लोगों को लगा कि एकतरफा मुकाबला होगा। लेकिन जनता ने मिलनसार शांति स्वभाव के राम निवास वर्मा को जीत दिलाई। इनके परिवार में किसी ने इससे पहले चुनाव भी नहीं लडा था। इसी तरह कैसरगंज के गोडहिया निवासी अधिवक्ता आनंद कुमार तहसील में बैठकर क्षेत्र की समस्या पर ध्यान दे रहे थे।

सपा ने कैसरगंज विधान सभा से टिकट दिया। आनंद ने पहली बार विधान सभा चुनाव लड़ते हुए सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के पुत्र गौरव वर्मा को पराजित कर दिया। जबकि मटेरा विधानसभा सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह की पत्नी मारिया शाह भी चुनाव मैदान में पहली बार उतरीं। जनता ने उन्हें भारी मतों से जीत दिला दी। ऐसे में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी चुनाव जीत कर जिले के साथ प्रदेश में छा गए। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

पढ़ें-आनंद पंडित जल्द लेकर आ रहे हैं गुजराती सोशल-कॉमेडी फिल्म ‘फख्त महिलाओं माटे’

संबंधित समाचार