हरदोई: 70 वर्षीय वृद्धा की धारदार हथियार से हत्या, जांच में लगे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिर्वा कुल्ली के इसरापुर गांव में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से महिला को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार शकुंतला पत्नी शौकत अली उम्र लगभग 70 वर्ष घर में सो रही थी।सोते समय अज्ञात हमलावरों ने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार करते हुए निर्मम …

हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिर्वा कुल्ली के इसरापुर गांव में अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से महिला को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार शकुंतला पत्नी शौकत अली उम्र लगभग 70 वर्ष घर में सो रही थी।सोते समय अज्ञात हमलावरों ने महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ वार करते हुए निर्मम हत्या कर दी। बताया गया कि मृतक शकुंतला यहां अपने मायके में ही रह रही थी उसके पांच बेटे हैं। हत्या से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर एसएचओ, सीओ व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

वृद्धा की हत्या की खबर जंगल की आग की तरह चारों ओर फैल गई आसपास के दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना का कारण क्या रहा इसके खुलासे के लिए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मैथ का का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

पढ़ें-मुरादाबाद : आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, दीं कैल्शियम की गोलियां

संबंधित समाचार