उत्तरी कश्मीर में सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, बचाव कार्य जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को सेना का एक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बरौम गुरेज में सेना का एक चीता हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर पर सवार पायलट और सह पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रक्षा विभाग …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को सेना का एक हेलिकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बरौम गुरेज में सेना का एक चीता हेलिकाॅप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर पर सवार पायलट और सह पायलट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। रक्षा विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस दुर्घटना के बारे में विवरण जुटाये जा रहे हैं। दुर्घटना के तत्काल बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। यह दुर्घटना बर्फबारी वाले इलाके में हुई है।

ये भी पढ़े-

पंजाब चुनाव में हार के बाद सीएम चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

संबंधित समाचार