अमेरिकाः कार चोरी करके भाग रहे चोरों ने भारतीय मूल के चिकित्सक को कुचला
वाशिंगटन। भारतीय मूल के एक चिकित्सक की कार चोरी करके भाग रहे चोरों ने कुचल कर हत्या कर दी। अमेरिकी मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, चिकित्सक (33) की मौत की यह पूरी घटना उनकी प्रेमिका के सामने घटी। सिल्वर स्प्रींग मेरीलैंड के रहने वाले चिकित्सक राकेश ‘रिक’ पटेल बुधवार को अपनी प्रेमिका को कुछ …
वाशिंगटन। भारतीय मूल के एक चिकित्सक की कार चोरी करके भाग रहे चोरों ने कुचल कर हत्या कर दी। अमेरिकी मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, चिकित्सक (33) की मौत की यह पूरी घटना उनकी प्रेमिका के सामने घटी। सिल्वर स्प्रींग मेरीलैंड के रहने वाले चिकित्सक राकेश ‘रिक’ पटेल बुधवार को अपनी प्रेमिका को कुछ सामान देने के लिए अपनी मर्सिडिज से बाहर निकले थे।
Please join us in sending heartfelt condolences to the family of Dr. Rakesh (Rick) Patel, Critical Care fellow @MedStarWHC. https://t.co/Xrd8FGKuG9
— MedStar Health (@MedStarHealth) March 10, 2022
इसी दौरान कार चोर उनकी कार लेकर भागने लगे। राकेश भी उनके पीछे भागे और अपनी कार के सामने गिर पड़े। 7न्यूज के अनुसार, वाहन चोर रूके नहीं और राकेश को कुचलते हुए वहां से फरार हो गए। खबर के अनुसार, वहां मौजूद राकेश की प्रेमिका ने यह सबकुछ देखा। एनबीसी4 वाशिंगटन टीवी की खबर के अनुसार, पटेल मेडस्टार वाशिंगटन हॉस्पिटल सेंटर में डॉक्टर थे और क्लिनिकल केयर फेलो का प्रशिक्षण ले रहे थे।
MPD is seeking a vehicle in a fatal Hit and Run that occurred last night, 3/8/22, at the intersection of 18th Street and Florida Avenue, NW.
Have info? Call (202) 727-9099/text 50411
Release: https://t.co/vJbvHbHcJX pic.twitter.com/RUIaxKrL1z
— DC Police Department (@DCPoliceDept) March 9, 2022
राकेश के पिता डॉक्टर रजनीकांत पटेल ने एनबीसी4 वाशिंगटन टीवी को बताया कि उनका बेटा बहुत ही सज्जन और सामाजिक था। उन्होंने कहा, ”अकरण ही उसकी जान ले ली गई।” राकेश की मां चारूलता ने कहा, ”मैं उसे हमेशा बाबू बुलाया करती थी।” पांच भाई-बहनों में राकेश सबसे छोटे हैं। वाशिंगटन पुलिस ने चोरों की गिरफ्तारी पर 25,000 डॉलर इनाम की घोषणा की है।
