मुरादाबाद : होली से पहले परीक्षा केंद्र होंगे व्यवस्थित, डीआइओएस करेंगे निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी कड़ी में जिले में बनाए गए 125 परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह व्यवस्थित करने की ओर से कार्य चल रहा है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षण केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जाएंगे। साथ ही …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी कड़ी में जिले में बनाए गए 125 परीक्षा केंद्रों को पूरी तरह व्यवस्थित करने की ओर से कार्य चल रहा है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षण केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जाएंगे। साथ ही अव्यवस्था मिलने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 125 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर जिले के करीब 80 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सात मार्च को मतदान खत्म होने के अगले ही दिन आठ मार्च को परिषद ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया। परीक्षा की तिथि घोषित होने के साथ ही प्रधानाचार्य, छात्र-छात्राएं व शिक्षक इसकी तैयारी में जुट गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक जरूरी कागजातों को पहुंचाने में जुटे रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने में 13 दिन से भी कम समय बचे हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित करा लें।

ताकि परीक्षा के दौरान परीर्थियों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में कमी मिलने पर संबंधित व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 13 मार्च तक सभी केंद्र व्यवस्थाक राजकीय इंटर कॉलेज मुरादाबाद पहुंचकर उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: चुनावी मौसम विज्ञानी, मौसम का अनुमान नहीं लगा पाए

संबंधित समाचार