मुरादाबाद : 29 मार्च को होगी जयाप्रदा मामले की सुनवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद की एमपी-एमएलए की मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे पूर्व सांसद जया प्रदा मामले में शुक्रवार को गवाह न आने के कारण सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 मार्च को होना तय किया है। फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्रता को लेकर एमपी-एमएलए की मजिस्ट्रेट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुरादाबाद की एमपी-एमएलए की मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे पूर्व सांसद जया प्रदा मामले में शुक्रवार को गवाह न आने के कारण सुनवाई टल गई। कोर्ट ने अगली सुनवाई 29 मार्च को होना तय किया है।

फिल्म अभिनेत्री व रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा पर अभद्रता को लेकर एमपी-एमएलए की मजिस्ट्रेट स्मिता गोस्वामी की कोर्ट चतुर्थ में सुनवाई चल रही है। इस मामले में सांसद एसटी हसन व अन्य सपा नेता आरोपी हैं। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि मामले में गवाह को सम्मन जारी किया गया था, लेकिन शुक्रवार को गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसकी वजह से मामले की सुनवाई टल गई। अब 29 मार्च को इस केस की सुनवाई होनी तय की गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : महिला को प्रेमजाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण

संबंधित समाचार