लखनऊ: चुनाव में मिली हार के बाद खाली हुआ स्वामी प्रसाद मौर्य का सरकारी आवास
लखनऊ। प्रदेश में चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास खाली होना शुरू हुआ। देर रात तक आवास खाली करने का कार्य जारी रहा। चुनाव शुरू होने के पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और …
लखनऊ। प्रदेश में चुनाव परिणाम आने के दूसरे दिन शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास खाली होना शुरू हुआ। देर रात तक आवास खाली करने का कार्य जारी रहा। चुनाव शुरू होने के पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा व मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गये थे। वह फाजिलनगर सीट से चुनाव लड़े, पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच शुक्रवार को दोपहर में स्वामी प्रसाद मौर्य का आवास खाली होना शुरू हो गया। देर रात तक आवास को खाली करने का कार्य जारी रहा। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के बहुमत में आने के बाद राज्य सम्पत्ति विभाग के अधिकारियों ने आवास खाली करने को कहा था, इस पर मकान खाली होना शुरू हुआ।
हालांकि, स्वामी प्रसाद मौर्य के स्टाफ ने बताया कि मंत्री पद न होने व चुनाव हार जाने के कारण खुद ही आवास खाली किया जा रहा है। उधर, राज्य सम्पत्ति विभाग के सूत्रों ने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य के अलावा चुनाव हारे अन्य मंत्रियों व विधायकों को भी आवास भी खाली करने को कहा गया है।
उधर, अपनी हार के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि अखाड़े में कभी उल्टे दांव पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो मुद्दे उठाए थे उस पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में उनके मुद्दे जनता तक नहीं पहुंचे पाए। पिछड़ा वर्ग आरक्षण में डाका डाला गया है। इस मुद्दे को वह उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सपा ने पिछली बार की तुलना में इस बार ढाई गुना सीट जीती है।
यह भी पढ़े:-हल्द्वानी: पहाड़ की पीड़ा ही नहीं, लोक संस्कृति का सृजन भी कर रहा “कुमाऊं वाणी”
