बरेली: बाइक में गेंद लगने पर युवक को पीटकर अधमरा किया
बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बाइक में वाॅलीबॉल लगने से आक्रोशित दुकानदार ने युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को किसी तरह दुकानदार के चंगुल से छुड़ाकर परिजनों को बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई …
बिथरी चैनपुर, अमृत विचार। बाइक में वाॅलीबॉल लगने से आक्रोशित दुकानदार ने युवक को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को किसी तरह दुकानदार के चंगुल से छुड़ाकर परिजनों को बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नरियावल के रामविलास का बेटा रोहित नरियावल बाजार में दुकान लगाता है। रामविलास ने बताया कि उनका बेटा शुक्रवार को अपनी दुकान पर जा रहा था इस दौरान वह नरियावल बाजार के मैदान में बॉलीबाल खेलने लगा। खेलते समय बॉल बाजार के पास ही दुकान चलाने वाले शिवम की मोटरसाइकिल में लग गयी । बॉल लगने के बाद शिवम रोहित को गालियां देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने रोहित को डंडों से पीट पीटकर अधमरा कर दिया।
रामविलास ने बताया कि इसकी जानकारी जब उन्हें लगी तो वह मौके पर पहुंचे और बेटे को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। रामविलास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। पुलिस उसे तलाश कर रही है।
