गोरखपुर: पीपीगंज क्षेत्र में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम जंगल अगही के सहजुआ टोला में आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक बुजुर्ग  साधु का रक्तरंजित शव बरामद किया है। साधु की बीती रात सोते समय गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर अधीनस्थों संग पहुंचे एडीजी जोन अखिल कुमार …

गोरखपुर। जिले के पीपीगंज थानाक्षेत्र के ग्राम जंगल अगही के सहजुआ टोला में आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने एक बुजुर्ग  साधु का रक्तरंजित शव बरामद किया है। साधु की बीती रात सोते समय गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर अधीनस्थों संग पहुंचे एडीजी जोन अखिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को घटना का जल्द खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

जानकारी के अनुसार पीपीगंज के जंगल अगही गांव के सहजुआ टोला के बाहर कुटिया बनाकर पिछले दो साल से हंसराज पुजारी रहते थे।उनके साथ ही अन्य साधु भी रहते हैं।हंसराज मखनहा काली मंदिर के पुजारी थे।हंसराज की चार बेटियां व एक बेटा है।बीती रात साथ वाले साधु कुटिया के अंदर तथा हंसराज बाहर जमीन पर ही बिस्तर लगाकर सोये थे। आज सुबह जब प्राकृतिक क्रिया के लिए दूसरे साधु अंदर से बाहर आये तो उन्होंने हंसराज पुजारी की हालत देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

जिसे सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह और एसओ पीपीगंज, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुजारी की हत्या के बाद गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार पीपीगंज स्थित घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि सम्भवतः सम्पत्ति को लेकर हंसराज की हत्या हुई हो। हालांकि इसके दो वर्ष भी हंसराज पर जानलेवा हमला हो चुका है और इस सम्बंध में मुकामी थाने में मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: स्वाट व सर्विलांस टीम की मदद से चौकीदार का हत्यारा गिरफ्तार

संबंधित समाचार