कानपुर: ढाबे के पीछे मिला मृत तेंदुआ, ग्रामीणों ने जिंदा समझकर किया पथराव
कानपुर। जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में हाईव किनारे स्थित ढाबे के पीछे शुक्रवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला। ग्रामीणों ने तेंदुए को सोता हुआ जानकार पथराव कर दिया। जब तेंदुए में कोई हलचल नहीं दिखी तो लोगों को उसकी मौत की जानकारी हुई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने …
कानपुर। जिले के सचेंडी थाना क्षेत्र में हाईव किनारे स्थित ढाबे के पीछे शुक्रवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला। ग्रामीणों ने तेंदुए को सोता हुआ जानकार पथराव कर दिया। जब तेंदुए में कोई हलचल नहीं दिखी तो लोगों को उसकी मौत की जानकारी हुई। मामले की जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई।
पुलिस ने शुरुआती जांच में तेंदुए को मारकर शव बोरी में भरकर फेंकने की आशंका जताई। शव के पांव मुड़े देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीण भी शव फेंकने की बात कह रहे हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम बीमारी से तेंदुए की मौत की आशंका जता रही है। ढाबा संचालक के मुताबिक वे गुरुवार रात ढाबे के पीछे गए थे, तब वहां तेंदुआ नहीं था।
सचेंडी थाना प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि शव विच्छेदन प्रक्रिया के बाद सही जानकारी सामने आएगी। वन विभाग की ओर से बीमारी से मौत न होकर मारने की शिकायत मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। हम हाईवे की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है। ग्रामीणों से पूछताछ जारी है।
तीन माह पहले दिखा था तेंदुआ
नवाबगंज क्षेत्र में तीन महीने पहले वीएसएसडी कॉलेज परिसर में तेंदुआ घूमता दिखा था। इसके बाद वह अचानक लापता हो गया था। तलाश में जुटी वन विभाग की टीमों ने हफ्तों सूचना न मिलने पर तलाश बंद कर दी थी। अब अचानक से तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर: पीपीगंज क्षेत्र में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
