हरदोई: जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में हारी भाजपा, सरकारी कर्मचारियों ने नहीं किया पसंद
हरदोई। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतपत्र से हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा हालांकि ईवीएम से सभी प्रत्याशी जीत गए लेकिन मतपत्र में मतदाताओं ने भाजपा को नकार दिया। जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में 2320 लोगों ने मतपत्र से मतदान किया जिसमें 14 सौ4 …
हरदोई। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतपत्र से हुए मतदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा हालांकि ईवीएम से सभी प्रत्याशी जीत गए लेकिन मतपत्र में मतदाताओं ने भाजपा को नकार दिया।
जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र में 2320 लोगों ने मतपत्र से मतदान किया जिसमें 14 सौ4 लोगों ने सपा ,738 लोगों ने भाजपा ,150 लोगों ने बसपा व 14 लोगों ने कांग्रेस को वोट दिए। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में 807 पोस्टल बैलट पड़े जिसमें सपा 547, भाजपा 174, बसपा 59 व कांग्रेस को 14 मत मिले। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1025 मत पड़े जिसमें सपा 630, भाजपा 236 , बसपा 145 तथा निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश पाठक को 8 वोट मिले।
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से 942 पोस्टल बैलट पड़े। यहां सपा को 491 , भाजपा को 191 व बसपा को 155 वोट मिले। सांडी विधानसभा क्षेत्र में 1091 लोगों ने पोस्टल मतदान किया जिसमें सपा 722, भाजपा 204, बसपा 150 वोट पा सकी। बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र में 1699 लोगों ने पोस्टल बैलट किया जिसमें सपा को 10 22, भाजपा को 343 , बसपा को 159 व कांग्रेस को 114 मत प्राप्त हुए।
650 लोगों ने मतपत्र से मतदान किया
बालामऊ विधानसभा में 821 लोगों ने मतपत्र से मतदान किया जिसमें सपा को 508 वोट, भाजपा को 171 व बसपा को 127 मत प्राप्त हुए। वहीं संडीला विधानसभा क्षेत्र में सपा सुभाषपा प्रत्याशी को 269, भाजपा को 149 व बसपा को 215 मत प्राप्त हुए, यहां पर कुल 650 लोगों ने मतपत्र से मतदान किया था।
मतपत्र से मतदान करने वालों में अधिकांश सरकारी कर्मचारी थे। वही अधिक उम्र के व कुछ दिव्यांग लोगों को भी मतपत्र से मतदान कराया गया था। इस आंकड़े को अगर देखें तो जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतपत्र से हुए मतदान में भाजपा के सभी प्रत्याशी हार गए। आल्हा की ईवीएम से पड़े वोटों में जिले की 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार ही विजई हुए हैं।
पढ़ें-Fighter Release Date Out: ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट हुई आउट, एक्टर ने दी जानकारी
