बरेली: पहले 6 यात्री और अब 2 यात्रियों को ट्रेन में नशा देकर लूटा गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। होली का त्यौहार आते ही एक बार फिर से जहरखुरानी तेजी से एक्टिव हो गए है। वह आए दिन बसों और ट्रेनों में यात्रियों को शिकार बना रहे है। अभी कुछ ही दिन पहले बरेली जंक्शन पर जहरखुरानी के शिकार 6 यात्रियों को उतारकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस …

बरेली, अमृत विचार। होली का त्यौहार आते ही एक बार फिर से जहरखुरानी तेजी से एक्टिव हो गए है। वह आए दिन बसों और ट्रेनों में यात्रियों को शिकार बना रहे है। अभी कुछ ही दिन पहले बरेली जंक्शन पर जहरखुरानी के शिकार 6 यात्रियों को उतारकर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना को अभी एक सप्ताह तक नहीं हुआ कि तब तक शनिवार को बरेली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में भी जहरखुरानियों को दो यात्रियों को नशा देकर लूट लिया। यह आलम तब है जब जीआरपी एसपी ने जहरखुरानियों के लिए एक निगरानी टीम का अलग से गठन किया है।

यात्री अभी नहीं है अपना नाम बताने में सक्षम
जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि दोनों युवक अपना नाम पता बताने की स्थिति में नहीं हैं। दोनों यात्री युवकों के होश में आने के बाद घटना का पता चल सकेगा। उनका क्या-क्या सामान लूटा गया है। इससे पहले जिन छह यात्रियों को जहरखुरानियों ने शिकार बनाया था उनमें से पांच बिहार तो एक यूपी का था। जीआरपी उस मामले में भी जांच पड़ताल कर रही है।

लगातार किया जाता है जागरुक
यात्रियों को बचाने के लिए संबंधित प्रशासन की तरफ से जागरुकता को लेकर जगह-जगह लिखवाया भी जाता है, कि जहरखुरानी से सावधान रहें और किसी अंजान की दी हुई खाने या पीने की सामग्री का इस्तेमाल ना करें। लेकिन बावजूद इसके लोग असावधानी बरतते हैं और ऐसे में वह जहरखुरानी की शिकार हो जाते हैं। मगर अब जीआरपी ने ट्रेनों में निगरानी के लिए एक टीम का गठन किया है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: 6 साल की मासूम से रेप करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

 

 

संबंधित समाचार