EVM पर फिर बोले अखिलेश- ‘वायरल रिकॉर्डिंग’ का जिक्र कर राष्ट्रपति से की यह बड़ी मांग
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर सूबे में सरकार बनाने जा रही है। बहरहाल चुनावी नतीजो के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ईवीएम मीशन में धांधली को लेकर कई आरोप लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर सपा प्रमुख ने सवालिया निशाना …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर सूबे में सरकार बनाने जा रही है। बहरहाल चुनावी नतीजो के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ईवीएम मीशन में धांधली को लेकर कई आरोप लगाए थे। वहीं अब एक बार फिर सपा प्रमुख ने सवालिया निशाना लगाते हुए एक कथित ईवीएम बदले जाने की चुनाव अधिकारी की ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर ट्वीट किया है।
EVM बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात की जो ऑडियो रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है, मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दे।
किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज़्यादा अहम है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 12, 2022
दरअसल अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “ईवीएम बदले जाने को लेकर एक चुनाव अधिकारी की किसी से बात करने की जो ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर चल रही है। मा. उच्चतम न्यायालय और राष्ट्रपति महोदय उसका संज्ञान लें व सरकार संबंधित व्यक्ति को तुरंत संपूर्ण सुरक्षा दें। किसी एक व्यक्ति का जीवन हमारे लिए सरकार बनाने से ज्यादा अहम है।”
दरअसल, सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति खुद को टीचर बताते हुए कहता है कि उसकी चुनाव में ड्यूटी लगी थी और उसने देखा कि ईवीएम बदल दिए गए। वह दावा करते हुए कहता है कि सपा की सरकार नहीं आएगी, बीजेपी जीतने जा रही है, क्योंकि ईवीएम बदल दिए गए हैं। वह खुद को सपा समर्थक बताते हुए कहता है कि स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचने से पहले ईवीएम बदल दिए गए। हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें कि यूपी चुनाव में भाजपा ने 403 सीटों में से 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के जनादेश को जनता का सम्मान करते हुए स्वीकार करती है।
यह भी पढ़ें:-IND vs SL 2nd test : पिंक बॉल टेस्ट में भारत ने किया बदलाव, जयंत यादव टीम से बाहर, ये है प्लेइंग-11
