लविवि में छात्र के साथ मारपीट करने वाले आठ दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री हास्टल में मारपीट के दौरान घायल छात्र अमन के मामले में पांचवे सेमेस्टर के चार छात्रों को निलम्बित तो किया गया, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस सिर्फ मोबाइल नंबर के सहारे ही बैठी है, सभी नामजद आरोपियों के मोबाइल …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के लाल बहादुर शास्त्री हास्टल में मारपीट के दौरान घायल छात्र अमन के मामले में पांचवे सेमेस्टर के चार छात्रों को निलम्बित तो किया गया, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस सिर्फ मोबाइल नंबर के सहारे ही बैठी है, सभी नामजद आरोपियों के मोबाइल नंबरो की अंतिम लोकेशन लखनऊ की है। जबकि पुलिस का दावा है कि आरोपी छात्र जिले से बाहर हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बता दें कि एलबीएस हॉस्टल में चार मार्च की रात दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मुख्य द्वार बंद कर मारपीट हुई थी। जिसमें कई छात्र घायल हुए थे और एक छात्र अमन तात्या गंभीर रूप से घायल हुआ था। अमन के परिवार की ओर से एक पूर्व छात्र समेत पांच छात्रों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अमन की पैर टूटा था, अब बताया जा रहा है कि उसकी रीढ़ की भी हड्डी भी टूटी हुई है, फिलहाल छात्र का इलाज केजीएमयू में चल रहा है।

फरार छात्र परीक्षा से हो सकते हैं वंचित

मारपीट के मामले में निलम्बित चल रहे छात्रों का नाम हसनगंज थाने में दर्ज एफआईआर में है। पुलिस भी आरोपी छात्रों को खोज रही है। इसी बीच लखनऊ विश्वविद्यालय की बीकॉम पांचवे सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। ऐसे में निलम्बित हुए आरोपी छात्रों को परीक्षा में शामिल होने मुश्किल है। अधिकारियों का कहना है कि छात्र अगर खुद से समर्पण करते हैं तो उनको परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़े:-सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे से पूछताछ की

संबंधित समाचार