सीतापुर: स्कूल जाने के लिए खड़ी छात्रा को रोडवेज बस ने रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। अपने घर से निकलकर स्कूल जाने के लिए एक छात्रा शनिवार की सुबह वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बालिका को कुचल दिया। जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस ने जांच की है। पुलिस का कहना है कि शव को …

सीतापुर। अपने घर से निकलकर स्कूल जाने के लिए एक छात्रा शनिवार की सुबह वाहन का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बालिका को कुचल दिया। जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस ने जांच की है।

पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में सिधौली मार्ग पर कल्ली चौकी के निकट स्कूल जाने के लिए रोड पर खड़ी खेंदौरा गांव निवासी हौसला की आठ वर्षीय बेटी सिंटू वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रही रोडवेज बस ने छात्रा को उसके घर के सामने ही रोड पर कुचल दिया। जिसमें छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिधौली मिश्रित मार्ग जाम कर दिया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ मिश्रिख सुशील कुमार, मिश्रिख इंस्पेक्टर राकेश सिंह, संदना इंस्पेक्टर फतेह सिंह, मछरेहटा इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा सहित भारी पुलिस बल पहुच कर ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर बालिका के परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने बस को पकड़ कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में झुग्गियों में आग लगने से हुई व्यक्तियों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दुख

संबंधित समाचार