रायबरेली: बदल रहे मौसम से बढ़ा संक्रमण का खतरा, गांवो में फैली गंदगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मौसम बदल रहा है, ऐसे समय में संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन गांवो की सफाई व्यवस्था चौपट है। विधान सभा चुनाव के पहले से गांवों के सफाई कर्मी नदारत है। शहर से जुड़े राही विकास खंड के अधिकतर गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां बजबजा रही हैं। सफाई …

रायबरेली। मौसम बदल रहा है, ऐसे समय में संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन गांवो की सफाई व्यवस्था चौपट है। विधान सभा चुनाव के पहले से गांवों के सफाई कर्मी नदारत है।

शहर से जुड़े राही विकास खंड के अधिकतर गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां बजबजा रही हैं। सफाई कर्मी नदारत है। गांवो में रहने वालों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है ।

क्षेत्र की एकौना ग्राम पंचायत में सात सफाई कर्मी तैनात हैं। कुछ सफाई कर्मी तो गांव आते हैं और इधर उधर करके वापस चले जाते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी कर्मी हैं जिसे आम आदमी को कौन कहे ग्राम प्रधान तक पहचानते नहीं हैं। यहां तक कि गांव की नालियों की साफ सफाई ग्रामीण ही करते हैं। विद्यालय भी सफाई कर्मी बहुत कम ही पहुंचते हैं।

प्रधान पिता महिपाल वर्मा का कहना है कि हमारी ग्राम पंचायत में एकौना, चकबल्लीहार और चकमंशाहरी तीन राजस्व गांव हैं। ग्राम पंचायत की कुल आबादी 3500मात्र है।यहां पर रामशंकर, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, विमलेश कुमार और शिव प्रताप सहित कुल सात सफाई कर्मचारियों की तैनाती है।

यहां पांच सफाई कर्मी हीआते हैं।दो सफाई कर्मी जिले पर रहते हैं। उनके नाम प्रधान जी तक नहीं जानते। यहां के सहायक विकास अधिकारी रईस अहमद ने बताया कि चुनावी व्यस्तता और ड्यूटी के कारण थोड़ी समस्या आई है, उसे शीघ्र ही समाप्त कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े-बरेली: होली से पहले डीएम ने की बैठक, बोले- जिले में नहीं बननी चाहिए कच्ची शराब, सभी अधिकारी अपना मोबाइल रखें ऑन

संबंधित समाचार