रायबरेली: तेज रफ्तार वाहन ने होमगार्ड को मारी टक्कर, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। थाने से बैंक ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है ।घटना गुरुबक्स गंज थाना क्षेत्र में गढ़ी तुलारय के पास हुई है । क्षेत्र के गांव मिश्र खेड़ा निवासी हरिकंठ अवस्थी होमगार्ड है । शनिवार …

रायबरेली। थाने से बैंक ड्यूटी पर जा रहे साइकिल सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है ।घटना गुरुबक्स गंज थाना क्षेत्र में गढ़ी तुलारय के पास हुई है । क्षेत्र के गांव मिश्र खेड़ा निवासी हरिकंठ अवस्थी होमगार्ड है । शनिवार की सुबह वह ड्यूटी करने थाना आए थे । जहां से उनकी ड्यूटी कोंसा स्थित बैंक में लगाई गई । वह थाना से साइकिल द्वारा बैंक ड्यूटी पर जा रहे थे ।

रास्ते में गढ़ी तुलाराय के पास किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । आसपास के लोगों ने उनको पास के अस्पताल पहुंचाया । वहां उनकी गंभीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई । उसके बाद पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लिया है । थाना में मृतक के बेटे शिवम अवस्थी ने प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।

पढ़ें-खटीमा: लाखों की बेंत से भरी पिकअप पकड़ी, तस्कर फरार

संबंधित समाचार