लखनऊ: स्वास्थ्य शिविर में 80 अधिकारियों की हुई जांच
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडलीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। मंडलीय चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा 80 अधिकारियो की गहन चिकित्सा जांच की गयी। इस शिविर में विशेषज्ञों ने सभी का वजन, बीएमआई इंडेक्स, रक्तचाप एवं ब्लड-शुगर आदि अन्य जांचो की व्यवस्था उपलब्ध थी। शिविर में कई अधिकारियों …
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडलीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। मंडलीय चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा 80 अधिकारियो की गहन चिकित्सा जांच की गयी। इस शिविर में विशेषज्ञों ने सभी का वजन, बीएमआई इंडेक्स, रक्तचाप एवं ब्लड-शुगर आदि अन्य जांचो की व्यवस्था उपलब्ध थी।
शिविर में कई अधिकारियों को पहली बार अपने रोगों की जानकारी मिली, इस प्रकार के मरीजो को भविष्य में विशेष चिकित्सकीय देख-रेख में बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभिन्न रोगों से ग्रस्त अधिकारियो को उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भविष्य में बरते जाने वाली सावधानियों, परहेज और औषधियों की जानकारी भी प्रदान की गई।
साथ ही इन लोगों को औषधियां उपलब्ध भी कराई गई। इस अवसर पर फिजीशियन, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग, हड्डी रोग, महिला एवं दन्त रोग विशेषज्ञों ने अवगत कराया कि अपनी जीवन शैली में छोटे बदलाव कर भी विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता हैं। दैनिक दिनचर्या में व्यायाम, सुबह शाम टहलना, योग तथा खान-पान में सावधानियां बरत कर एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता हैं।
मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे, लखनऊ सुरेश कुमार सपरा ने बताया कि स्वास्थ्य का प्रभाव हमारी कार्यशैली पर भी पड़ता है। एक स्वस्थ व्यक्ति पूरे मनोयोग से अपनी अधिकतम कार्य क्षमता का प्रदर्शन कर सकता है।
यह भी पढ़ें:-खटीमा: ऑनलाइन गेम खिलाकर 11 लाख रुपये खाते से निकाले, रिपोर्ट दर्ज
