सीतापुर: रेउसा क्षेत्र के कई गांवों में बन रही अवैध शराब, मचा हड़कंप
सीतापुर। रेउसा क्षेत्र में धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियों को बंद कराना पुलिस व आबकारी विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। गांजरीय क्षेत्र में कच्ची शराब का काला कारोबार फल फूल रहा है। सूत्र बताते हैं कि थाना रेउसा व थानगांव इलाके के कई गांवों में अवैश शराब का कारोबार चल रहा …
सीतापुर। रेउसा क्षेत्र में धधक रही कच्ची शराब की भट्ठियों को बंद कराना पुलिस व आबकारी विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। गांजरीय क्षेत्र में कच्ची शराब का काला कारोबार फल फूल रहा है। सूत्र बताते हैं कि थाना रेउसा व थानगांव इलाके के कई गांवों में अवैश शराब का कारोबार चल रहा है।
सूत्रों का दावा है कि थाना क्षेत्र के रेउसा, भिठौली, मंगलपुरवा, गुडरुवा, खुरवलिया, बेदौरा, चंद्रसेनी, जमौली, बोहरा, करसा, सेउता, सेमरा, गौहनिया, मितानपुरवा समेत दर्जनों गांवों में खुलेआम कच्ची शराब बनाने व बेचे जाने की खबरें आ रही हैं। इन गांवों में शाम ढलते ही अन्य गांवों के शराबियों की आमदरफ्त तेज हो जाती है।
ग्राहकों से मोटी कमाई ऐंठने के गरज से शराब के कारोबारी परिवारों की औरतें शाम धुंधलक में लालपरी के जाम छलकाती नजर आती है। महिलाये कच्ची शराब के पाउच ग्रामीण बाजारों में बेचती नजर आ रही है। आबकारी विभाग जानकर भी अंजान बना हुआ है। हालांकि पुलिस ऐसे मामलों से इंकार कर रही है।
यह भी पढ़ें: रायबरेली: जिले के अधिकांश बूथों से कांग्रेस गायब, चुनाव में फीका पड़ा प्रदर्शन
