होली पर लखनऊ से 12 शहरों के बीच कल से चलेंगी अतिरिक्त बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। होली पर यात्रियों को सफर के लिए परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए परिवहन निगम दस दिनों तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शनिवार को परिवहन निगम ने मुख्यालय में हुई बैठक में इस फैसले के बाद सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार इस बार आठ के …

लखनऊ। होली पर यात्रियों को सफर के लिए परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए परिवहन निगम दस दिनों तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शनिवार को परिवहन निगम ने मुख्यालय में हुई बैठक में इस फैसले के बाद सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को निर्देश भेज दिए हैं। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार इस बार आठ के बजाय दस दिनों तक अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

लखनऊ से जिन रूटों पर यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है, ऐसे 12 रूटों को चिन्हित किया गया है। इन रूटों के लिए लखनऊ के सभी बस अड्डों से यात्रियों को बसों की सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी। परिवहन निगम प्रशासन इस बार 13 से 22 मार्च तक होली स्पेशल अतिरिक्त बसें चलाएगा। लखनऊ समेत ये बसें प्रदेश के बड़े शहरों के लिए चलाई जाएंगी। तकरीबन 3500 अतिरिक्त बसें चलाए जाने की तैयारी की गई है। इस संबंध में परिवहन निगम के एमडी आरपी सिंह ने अधिक से अधिक बसें ऑनरोड करने के निर्देश जारी किए हैं।

हर आधे घंटे पर इन शहरों के लिए मिलेगी बस

लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, अलीगढ़, इटावा, आगरा, बरेली, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, आजमगढ़, सलौनी के लिए बसें चलाई जाएंगी। कैसरबाग और आलमबाग से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, जयपुर व चंडीगढ़ के लिए बसें उपलब्ध है। इन एसी बसों में यात्री तत्काल व एडवांस में सीटों की बुकिंग ऑनलाइन यूपीएसआरटीसी डॉट कॉम पर जाकर करा सकते हैं।

यह भी पढ़े:-अयोध्या में पांच मंजिला गायत्री शक्तिपीठ के निर्माण की तैयारियां शुरू

संबंधित समाचार