लखनऊ: सरिया चुरा कर भाग रहे दो शातिर चोर रंगेहाथ गिरफ्तार
लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-6 सी के समीप से दो शातिर चोरों का रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान तेलीबाग के गांधी नगर निवासी अभिषेक (18) व रवींद्र नगर निवासी दीपक कुमार (30) के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए पीजीआई प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 सी के पास …
लखनऊ। पीजीआई पुलिस ने शनिवार को सेक्टर-6 सी के समीप से दो शातिर चोरों का रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान तेलीबाग के गांधी नगर निवासी अभिषेक (18) व रवींद्र नगर निवासी दीपक कुमार (30) के रूप में हुई। मामले की जानकारी देते हुए पीजीआई प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-6 सी के पास चेकिंग के दौरान दो युवक सरिया उठाकर ले जाते दिखे।
पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो युवकों ने बताया कि दोनों यह सरिया जीएसआर सेंटर प्वॉइंट डब्ल्यूएचओ के पीछे वाली गली से लेकर आ रहे थे। पर इसी दौरान आशीष कुमार नामक व्यक्ति आ गया और उसने बताया कि दोनों युवक उसके घर के बाहर से सरिया चुराकर भाग रहे थे। पुलिस द्वारा दबाव देकर पूछने पर दोनों युवकों ने चोरी की बात स्वीकारी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े:-हरदोई: मतगणना स्थल पर अफसरों से बदसलूकी करने पर 100 सपाइयों पर दर्ज हुई FIR
