गोरखपुर: वाशिंग पिट में खड़ी पनवेल एक्सप्रेस की बोगी जली
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के बौलिया रेलवे कॉलोनी स्थित वाशिंग पिट में शुक्रवार देर रात साफ सफाई के लिए खड़ी पनवेल एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई और देखते ही देखते बोगी पूरी तरह से जल गई। जिसे रेलकर्मियों ने सूझबूझ से बोगी को ट्रेन से अलग कर भारी क्षति होने से बचा …
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के बौलिया रेलवे कॉलोनी स्थित वाशिंग पिट में शुक्रवार देर रात साफ सफाई के लिए खड़ी पनवेल एक्सप्रेस की एक बोगी में आग लग गई और देखते ही देखते बोगी पूरी तरह से जल गई। जिसे रेलकर्मियों ने सूझबूझ से बोगी को ट्रेन से अलग कर भारी क्षति होने से बचा लिया।बाद में सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
इस सम्बंध में एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रेन का कोच पनवेल से गोरखपुर आने के बाद शाम को सफाई के लिए भेज दिया गया।और रात लगभग उसमें सफाई की जा रही थी कि लगभग एक डेढ़ घण्टे बाद एक कोच में से आग की लपटें निकलने लगीं।
जिसे देख ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग की चपेट में आ चुकी बोगी को किसी तरह से ट्रेन से काटकर अलग कर दिया। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, सबकुछ नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : राशन डीलर से रंगदारी मांगने में कथित पत्रकार गिरफ्तार
