सिद्धार्थनगर में नहाने गए तीन किशोर नदी में डूबे, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी समीर (12), अंश (14) और राजनाथ (15) नदी में दोपहर बाद नहाने आए थे जहां गहरे पानी में चले जाने से तीनों …

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश में सिद्धार्थनगर जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को राप्ती नदी में नहाने गए तीन किशोर डूब गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के श्याम नगर निवासी समीर (12), अंश (14) और राजनाथ (15) नदी में दोपहर बाद नहाने आए थे जहां गहरे पानी में चले जाने से तीनों किशोर लापता हो गए।

गोताखोरों द्वारा उनकी तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम भी लगाई गई है। देर शाम तक तीनो का पता नहीं चल सका था।

यह भी पढ़ें; मिर्जापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

संबंधित समाचार