बरेली: गुलाब नगर की सड़कों पर फैला कीचड़, चलना नहीं आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। शहर के वार्ड संख्या 58 गुलाब नगर में समस्याओं का अंबार है। मुख्य मार्ग को छोड़ अधिकांश सड़कें जर्जर हैं। अतिक्रमण, गंदगी व चोक नालियों से मोहल्ले के लोग परेशान है। हालांकि जिम्मेदार जल्द ही व्यवस्था बेहतर करने का दावा कर रहे हैं। जल निकासी का इंतजाम न होने से गंदा पानी बाहर …

बरेली,अमृत विचार। शहर के वार्ड संख्या 58 गुलाब नगर में समस्याओं का अंबार है। मुख्य मार्ग को छोड़ अधिकांश सड़कें जर्जर हैं। अतिक्रमण, गंदगी व चोक नालियों से मोहल्ले के लोग परेशान है। हालांकि जिम्मेदार जल्द ही व्यवस्था बेहतर करने का दावा कर रहे हैं। जल निकासी का इंतजाम न होने से गंदा पानी बाहर ही बह रहा है।

कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अफसर व जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। यहां की आबादी लगभग 10 हजार है। वार्ड में रहने वाले इरफान ने बताया कि नालियां टूटी गई है।

जिसके चलते हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे लोगों को काफी मुश्किल होती है। वहींं  मोहल्ले के अभिषेक मिश्रा बताते हैं कि सड़क की पटरी तक लोगों ने अपने घर की सीढ़ी बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। नाली पर खुद का स्लैब बनाकर लोगों रख दिया है। जिसके चलते नालियों की सफाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन 15 से होंगे

संबंधित समाचार