ममता बनर्जी ने उपचुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो को टीएमसी उम्मीदवारों के रूप में किया नामित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो को रविवार को तृणमूल कांग्रेस का प्रत्याशी नामित किया। टीएमसी प्रमुख ने ट्वीट किया, ”अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शत्रुघ्न सिन्हा और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बाबुल सुप्रियो को रविवार को तृणमूल कांग्रेस का प्रत्याशी नामित किया। टीएमसी प्रमुख ने ट्वीट किया, ”अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आसनसोल लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हमारे उम्मीदवार होंगे।”

उन्होंने ट्वीट किया, ”पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रसिद्ध गायक बाबुल सुप्रियो बालीगंज विधानसभा सीट के उपचुनाव में हमारे उम्मीदवार होंगे। जय हिंद, जय बांग्ला, जय मां-माटी- मानुष।” आसनसोल लोकसभा सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रहे सुप्रियो के पिछले साल पार्टी छोड़ने और टीएमसी में शामिल होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट राज्य के मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई थी।

इसे भी पढ़ें-

गोवा कांग्रेस ने अब तक अपने विधायक दल के नेता पर नहीं किया फैसला

 

संबंधित समाचार