क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया विश्व कीर्तिमान, सबसे ज्यादा गोल दागने वाले फुटबॉलर बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने शनिवार को प्रीमियर लीग में टॉटनहम के खिलाफ 12वें मिनट में अपने करियर का 805वां गोल किया। मैच में रोनाल्डो ने हैट्रीक भी बनाई। उन्होंने 38वें मिनट में दूसरा और 81वें …

नई दिल्ली। मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने शनिवार को प्रीमियर लीग में टॉटनहम के खिलाफ 12वें मिनट में अपने करियर का 805वां गोल किया। मैच में रोनाल्डो ने हैट्रीक भी बनाई। उन्होंने 38वें मिनट में दूसरा और 81वें मिनट में तीसरा गोल दागा। इसी के साथ क्लब और देश को मिलाकर रोनाल्डो के 807 गोल हो गए हैं। इस मामले में रोनाल्डो ने जोसेफ बिकन को पीछे छोड़ा है। बिकन ने क्लब और देश के लिए किए गए गोल को मिलाकर 805 गोल दागे थे।

Image

रोनाल्डो की 49वीं हैट्रिक
पुर्तगाल के इस दिग्गज खिलाड़ी के क्लब करियर की यह 49वीं हैट्रिक थी। रोनाल्डो प्रीमियर लीग के इतिहास में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं। रोनाल्डो से पहले टेडी शेरिंघम ने अगस्त 2003 में 37 साल और 146 दिन की उम्र में हैट्रिक लगाई थी। वहीं, रोनाल्डो ने 37 साल एवं 35 दिन की उम्र में हैट्रिक गोल किया। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने प्रीमियर लीग के इतिहास में अपने होम गेम में 400वीं जीत भी दर्ज की।

जोसेफ बीकन का रिकॉर्ड रोनाल्डो ने तोड़ा
जोसेफ पेपी बिकन ऑस्ट्रिया-चेक के पेशेवर फुटबॉलर थे। 1913 में जन्मा यह दिग्गज स्ट्राइकर अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रिया के लिए भी खेला। आंकड़ों के अनुसार, उन्होंने आधिकारिक मैचों में 805 से अधिक गोल किए। वहीं, दोस्ताना मैच सहित उनके नाम 1468 से अधिक गोल हैं। इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी के पास 10.8 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय करने की क्षमता थी। 1933 में 20 साल की उम्र में बिकन ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू ऑस्ट्रिया के लिए किया था। वो 1934 के विश्व कप में खेले और उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। टूर्नामेंट में बिकन ने एक गोल किया। वो ऑस्ट्रिया के लिए 19 मैच खेले और 14 गोल दागे। बाद में वो चेकोस्लोवाकिया के लिए भी खेले और 14 मैचों में 12 गोल किए। 12 दिसंबर 2002 को इस दिग्गज खिलाड़ी का निधन हो गया।

संबंधित समाचार