Russia-Ukraine War : रूस ने पश्चिमी यूक्रेन में सैन्य अड्डे पर किया हमला, 9 लोगों की मौत, 57 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मारियुपोल। पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस रूसी हमले से युद्ध पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंच गया है। इससे पहले रूस के …

मारियुपोल। पश्चिमी यूक्रेन में स्थित सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर हुए रूसी हवाई हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हुए हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस रूसी हमले से युद्ध पोलैंड सीमा के करीब तक पहुंच गया है।

इससे पहले रूस के एक वरिष्ठ राजनयिक ने चेताया था कि विदेशों से यूक्रेन को मिलने वाले सैन्य साजो-सामान को मॉस्को निशाना बनाएगा। ल्वीव प्रांत के गवर्नर मक्सिम कोजित्स्काई ने कहा कि रूसी बलों ने ल्वीव शहर के उत्तर-पश्चिम में 30 किलोमीटर दूर स्थित यावोरिव सैन्य ठिकाने पर कम से कम 30 क्रूज मिसाइल दागीं। ये सैन्य अड्डा पोलैंड सीमा से 35 किलोमीटर दूर यूक्रेनी क्षेत्र में स्थित है। अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैनिकों ने पश्चिमी यूक्रेनी शहर इवानो-फ्रेंक्विस्क स्थित हवाई अड्डे पर भी गोलीबारी की है। मेयर रुस्लान मार्टसिंकिवि ने कहा कि ऐसे हमले करके रूस डर और अराजकता पैदा करना चाहता है।

यूक्रेन की एकमात्र महिला रब्बी पोलैंड पहुंचने में कामयाब रहीं
वारसा। रूसी हमले के बाद यूक्रेन की एकमात्र महिला रब्बी (धर्मगुरु) जूलिया ग्रीस उन यहूदियों में शुमार हैं, जोकि काफी मशक्कत के बाद युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकलकर पोलैंड पहुंच पाए। युद्धग्रस्त देश से निकलने के बाद जूलिया ने पोलैंड में अपने पहले शब्बत (धार्मिक अनुष्ठान) के बाद खुद के बच निकलने के दिनों को याद किया। उनका कहना है कि यूक्रेन के ओडेसा में रहने वाले कई यहूदी तो किसी तरह पड़ोसी देशों में पहुंचने में कामयाब रहे जबकि कई ऐसे भी हैं जो अब तक रूसी हमले के बीच यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं। अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ पोलैंड पहुंची जूलिया ने कहा, ” वहां कई तरह की कहानियां हैं। बेहद दर्द और आंसू हैं।” उन्होंने कहा कि अपनी बेटी के साथ किसी तरह अपनी दो बिल्ली और सूटकेस लेकर पोलैंड सीमा पर पहुंचने तक उन्हें करीब 40 घंटे बिना खाना-पानी की सुविधा के बिताने पड़े।

ये भी पढ़ें : Ukraine Russia War : रूसी मिसाइलों ने लवीव से 50 किमी दूर स्थित यूक्रेन के सैन्य अड्डे को बनाया निशाना

संबंधित समाचार