अयोध्या: प्रेमी रूठा तो प्रेमिका ने डायल कर दिया 1090, हतप्रभ रह गई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या। शासन की ओर से महिलाओं की मदद के लिए डायल 1090 की व्यवस्था की गई है। इस नम्बर पर महिला उत्पीड़न संबधी शिकायत सुनी और निस्तारित की जाती है, लेकिन यहां एक अनोखा मामला सामने आया है। वह भी ऐसा कि पुलिस भी हतप्रभ रह गई है। हुआ यूं कि एक प्रेमिका का प्रेमी …

सोहावल/अयोध्या। शासन की ओर से महिलाओं की मदद के लिए डायल 1090 की व्यवस्था की गई है। इस नम्बर पर महिला उत्पीड़न संबधी शिकायत सुनी और निस्तारित की जाती है, लेकिन यहां एक अनोखा मामला सामने आया है। वह भी ऐसा कि पुलिस भी हतप्रभ रह गई है।

हुआ यूं कि एक प्रेमिका का प्रेमी फोन करने पर उससे बात नहीं कर रहा था। इसी को लेकर प्रेमिका ने 1090 पर डायल कर मदद की गुहार लगा दी। काल अटेंड करने वाले आपरेटर भी सकते में आ गया फिर उसने रौनाही पुलिस को मामला रेफर किया।

बताया जाता है थाना क्षेत्र के डयोढ़ी बाजार क्षेत्र में एक युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर प्रेमी ने प्रेमिका से बात करना बंद कर दिया। जिस पर प्रेमिका को कुछ नहीं सूझा तो उसने 1090 डायल कर मदद की गुहार लगाई। अमूमन इस तरह की शिकायत इस नम्बर पर नहीं आती है लेकिन अपने आप में इस अनोखी शिकायत को डायल 1090 को अटेंड कर रौनाही पुलिस को ट्रांसफर करना पड़ा।

रौनाही एसओ शमशेर बहादुर सिंह मामले की जांच करने दल बल के साथ पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने दोनों परिवारों को समझाया। इसके साथ चेतावनी भी दी कि दुबारा ऐसी हरकत की तो कार्रवाई की जाएगी। एसओ ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को हिदायत दी गई है। युवती की काऊसिलिंग के लिए महिला सिपाही को भी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: ट्रेन की चपेट में आने से फुटपाथी मजदूर की मौत, सण्डीला रेलवे क्रासिंग के पास हुआ हादसा

संबंधित समाचार