बिजनौर : सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल
रेहड़/बिजनौर/अमृत विचार। बाइक से जसपुर से सामान खरीदकर गांव लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही माौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया तथा …
रेहड़/बिजनौर/अमृत विचार। बाइक से जसपुर से सामान खरीदकर गांव लौट रहे तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही माौत हो गई। जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर इकट्ठा हुए राहगीरों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र का गांव हरकिशनपुर उत्तराखंड जसपुर की सीमा के निकट स्थित है। इस गांव के लोग जसपुर से ही खरीदारी करने जाते हैं। शनिवार को शहजाद अली पुत्र तासिम (26वर्ष ) गांव के ही दोस्त पंकज पुत्र कोमल सिंह, मोहित पुत्र सोमन सिंह के साथ बाइक से जसपुर सामान खरीदने गए थे। जब वह देर शाम जसपुर-भूतपुरी मार्ग पर स्थित फीका नदी के पुल के पास पहुँचे तो सामने से आये अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने बाइक सवारों को उठाया तो उसमें शहजाद अली की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पंकज और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को ग्रामीणों ने जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचवाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल जेएस देउपा ने बताया कि हादसे की वजह का पता नहीं लग सका है। जसपुर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।
अगले रविवार को है बड़े भाई की शादी
रेहड़। शहजाद अपने परिवार में सबसे छोटा था। वह एक निजी कंपनी में काम करता था। उसके एक बड़ा भाई और दो बड़ी बहनें है। बहनों की शादी हो चुकी है। अगले रविवार को बड़े भाई नवाब की शादी है। उसकी शादी के लिए ही वह सामान जुटा रहा था। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
ये भी पढ़ें : बिजनौर में डबल मर्डर : 12 दिन से लापता सपा के प्रदेश सचिव और उनकी पत्नी के शव घर में दफन मिले, चार आरोपी गिरफ्तार
