संभल : फसल की रखवाली कर रहे किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रजपुरा/संभल/अमृत विचार। पत्नी के साथ खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान को गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी 45 वर्षीय किसान वीरपाल पुत्र राजपाल अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ …

रजपुरा/संभल/अमृत विचार। पत्नी के साथ खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान को गांव के लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी 45 वर्षीय किसान वीरपाल पुत्र राजपाल अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ शनिवार की रात जंगल में घूम रहे बेसहारा पशुओं से फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। दोनों पती-पत्नी खेत पर ही सोए थे। खेत के पास गांव के ही कुछ पहले से ही घात लगाए बैठे थे। उन्होंने वीरपाल को सोते हुए घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई करने लगे। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और आरोपियों से वीरपाल को बचाया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि गांव वीरपाल ने बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया था। जब से ही गांव के कुछ लोग रंजिश मानते चले आ रहे थे। जिन्होंने रात को मेरे बेटे को लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। मृतक के भाई उदयवीर ने गांव के राकेश पुत्र कर्रु, हरवेश पुत्र राकेश, दिनेश, राजेश पुत्र हरिसिंह, हरिसिंह पुत्र प्रेम, उमेस पुत्र मलखान, नेमसिंह पुत्र वीरे, नेमपाल पुत्र चेतराम, दानवीर पुत्र नथ्थू के खिलाफ तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें : संभल : मेंथा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

संबंधित समाचार