हल्द्वानी: विभिन्न पदों पर नियुक्ति न होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने 25 मार्च से आंदोलन का किया ऐलान
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल में अक्टूबर 2021 से मंडलीय प्रबंधक संचालन, सहायक महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक विधि जैसे जिम्मेदार पद खाली पड़े हुए हैं। इसका असर बसों के संचालन पर पड़ा रहा है और निगम को लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने 25 मार्च तक उक्त पदों पर नियुक्ति न …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं मंडल में अक्टूबर 2021 से मंडलीय प्रबंधक संचालन, सहायक महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक विधि जैसे जिम्मेदार पद खाली पड़े हुए हैं। इसका असर बसों के संचालन पर पड़ा रहा है और निगम को लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने 25 मार्च तक उक्त पदों पर नियुक्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बालकृष्ण शर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2021 से मंडली प्रबंधक संचालन, सहायक महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक विधि जैसे जिम्मेदार पदों पर नियुक्ति नहीं हो पाई है। इसके कारण मंडल में बसों का संचालन सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा कर्मचारियों की पदोन्नति तथा न्यायालयों में उचित पैरवी न होने के कारण परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इनमें सुधार के लिए संघ कई बार मुख्यालय को पत्र भेजा, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि यदि 25 मार्च 2022 तक जिम्मेदार पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इसका नोटिस भी उन्होंने मुख्यालय भेज दिया है।
