फर्रुखाबाद में बैंक में लगी आग, फाइलें, कंप्यूटर जलकर हुए राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के शमसाबाद क्षेत्र में रविवार को बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा में आग लगने से कम्प्यूटर और फाइलें जलकर राख हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई स्थित बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में आज तड़के 3-4 बजे कम्प्यूटर उपकरण में बिजली शॉर्ट सर्किट होने …

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद जिले के शमसाबाद क्षेत्र में रविवार को बैंक ऑफ इण्डिया की शाखा में आग लगने से कम्प्यूटर और फाइलें जलकर राख हो गईं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम रजलामई स्थित बैंक ऑफ इण्डिया शाखा में आज तड़के 3-4 बजे कम्प्यूटर उपकरण में बिजली शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई।

रविवार को बैंक बन्द होने अन्दर से धुएं गुब्बारे निकलने पर आस-पड़ोस के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बैंक शाखा प्रबंधक विक्रम सिंह कुशवाहा, पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर बिग्रेड के जवानों ने पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद करीब एक घण्टे के अन्दर आग पर काबू पाया। इस अग्निकाण्ड में करेंसी नहीं जली मगर बैंक की फाइलें व तीन कम्प्यूटर बिजली शॉर्ट सर्किट से जलकर राख हो गए।

यह भी पढ़ें: बहराइच: जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हुए हमले में महिला समेत चार लोग घायल

संबंधित समाचार