बरेली: सरकारी कर्मचारी बताकर शादी रचाई, अब दहेज में मांग रहे 10 लाख
बरेली,अमृत विचार। खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने शादी में लड़की पक्ष से करीब 32 लाख खर्च कराए। शादी के बाद दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर चार साल के बच्चे समेत विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़ित की पीड़ित की शिकायत पर …
बरेली,अमृत विचार। खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने शादी में लड़की पक्ष से करीब 32 लाख खर्च कराए। शादी के बाद दहेज में 10 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर चार साल के बच्चे समेत विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़ित की पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी थाना क्षेत्र के फाइक इन्कलेव निवासी अस्फिया की शादी साल 2016 में पीलीभीत के पहाड़गंज निवासी दिलशाद अहमद खां से हुई थी। अस्फिया का आरोप है कि शादी तय होने के समय दिलशाद ने खुद को खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का स्थाई कर्मचारी बताया था। सगाई में बतौर दहेज बाइक और एक लाख रुपये नकद लिए थे।
वहीं, शादी में महंगी कार व अन्य सामान समेत करीब 30 लाख रुपये खर्च कराए थे। आरोप है कि ससुराल में पहुंचने के बाद दिलशाद और उसके परिजन ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। फिर आये दिन मारपीट के साथ-साथ जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।
आरोप है कि मांग का विरोध करने पर दिलशाद ने तमंचा दिखाकर धमकी दी और हत्या के इरादे से उसका गला दबा दिया। इसके बाद चार साल के बेटे के साथ बेघर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने दिलशाद, उसकी मां सुगरा बेगम और ननद अजबुनिशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें-
