लखनऊ: ऑनलाइन लर्निंग एप के नाम पर हुई हजारों की ठगी, केस दर्ज
लखनऊ। इन्दिरा नगर थानांतर्गत सेक्टर-12 निवासी अर्पिता से ऑनलाइन लर्निंग एप के नाम पर साइबर ठगों ने 72 हजार रुपए की ठगी कर ली। अर्पिता ने मामला दर्ज कराया है। अर्पिता ने बताया कि उसने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन लर्निंग एप का पैकेज लिया था। काउंसलिंग के वक्त कंपनी कर्मी ने बताया …
लखनऊ। इन्दिरा नगर थानांतर्गत सेक्टर-12 निवासी अर्पिता से ऑनलाइन लर्निंग एप के नाम पर साइबर ठगों ने 72 हजार रुपए की ठगी कर ली। अर्पिता ने मामला दर्ज कराया है। अर्पिता ने बताया कि उसने अपने बेटे की पढ़ाई के लिए ऑनलाइन लर्निंग एप का पैकेज लिया था।
काउंसलिंग के वक्त कंपनी कर्मी ने बताया था कि पैकेज पसंद नहीं आने पर 15 दिन में वापस किया जा सकता है। पैकेज खरीदने के एक दिन बाद ही अर्पिता ने लौटाने के लिए कहा तो कंपनी ने साफ इनकार कर दिया और पैसे वापस नहीं किये। इस बीच एक फाइनेंस कम्पनी से अर्पिता को कॉल कर 72 हजार रुपये की किस्तें जमा करने के लिए कहा।
अर्पिता ने लोन लेने की बात से इनकार किया। इस पर उन्हें लोन से जुड़ी डिटेल भेजी गई। पीड़िता के अनुसार ऑनलाइन लर्निंग एप के लिए ही 72 हजार का लोन फाइनेंस कराया गया था। इंदिरा नगर प्रभारी इंस्पेक्टर रामफल प्रजापति ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें- ताइवान में विमान ‘मिराज 2000’ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
