बुलंदशहर: 135 साल पुरानी ऐतिहासिक प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ, शामिल हुए यह लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले में 135 साल पुरानी ऐतिहासिक प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को देर रात आयुक्त मेरठ मण्डल सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। आयुक्त सुरेंद्र सिंह, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में नुमाइश ग्राउण्ड स्थित ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। सभी प्रशानिक अधिकारी के साथ विधि …

बुलंदशहर। जिले में 135 साल पुरानी ऐतिहासिक प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को देर रात आयुक्त मेरठ मण्डल सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। आयुक्त सुरेंद्र सिंह, डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में नुमाइश ग्राउण्ड स्थित ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

सभी प्रशानिक अधिकारी के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांसुमन अर्पित किए गए। इसके साथ ही सफेद कबूतर उड़ाकर जनपद वासियों का सांप्रदायिक सौहार्द, एकता एवं भाईचारे का समाचार दिया गया।

ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी

आयुक्त मेरठ द्वारा ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का जायजा लिया गया। जिला प्रदर्शनी के अन्दर लगने वाली सभी प्रकार की दुकानों, पार्किंग स्थानों का पैदल भ्रमण किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुरेन्द्रनाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध कमलेश बहादुर, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर शशांक सिंह, उपाध्यक्ष प्राधिकरण निशा अनंत, CDO अभिषेक पांडेय, ADM विवेक कुमार मिश्र, SDM डॉ प्रशांत कुमार और कई पुलिस एवं प्रशानिक अधिकारीगण शामिल रहे।

पढ़ें-100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘राधे श्याम’

संबंधित समाचार