बहराइच: ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गल्ला मंडी के निकट रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चंदेला खुर्द गांव निवासी प्रदीप (25) पुत्र इतवारी ने रविवार को घर पर परिवार के लोगों से विवाद किया। इसके …
बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गल्ला मंडी के निकट रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। नानपारा कोतवाली क्षेत्र के चंदेला खुर्द गांव निवासी प्रदीप (25) पुत्र इतवारी ने रविवार को घर पर परिवार के लोगों से विवाद किया। इसके बाद वह घर से नाराज होकर अपने ससुराल अल्लापुरवा गांव जा रहा था। तबी गल्ला मंडी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।प्रदीप की मौके पर मौत हो गई।
मृतक प्रदीप की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी।स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस सहित परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल है।कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता इतवारी की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही हैं।
पढ़ें-हरदोई: स्कूल जा रहे बच्चे की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम
