बरेली में क्रूरता से हत्या: ढाबा संचालक को पहले चाकुओं से गोदकर किया जख्मी, बाद में रेत दिया गला, मौत
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक ढाबा संचालक की बेहद क्रूरता से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया गया कि पहले उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए। बाद में उसका बेहरमी से गला रेता गया। जिससे उसकी मौके …
बरेली, अमृत विचार। यूपी बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में एक ढाबा संचालक की बेहद क्रूरता से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या को इतनी क्रूरता से अंजाम दिया गया कि पहले उसके शरीर पर किसी धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए। बाद में उसका बेहरमी से गला रेता गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ, एसपी देहात समेत तमाम आला अफसर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों की बातचीत के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। उधर, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
हत्या की रात एक लड़का उनके पास आकर लेटा था
दरअसल, मूल रूप से फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले 48 वर्षीय सेवाराम गंगवार दिल्ली बरेली हाइवे पर टियूलिया अंडर पास के पास एक ढाबा चलाते थे। मृतक के बेटे राहुल के मुताबिक वह रविवार रात जब ढाबा से अपने छोटे भाई रजनीश के साथ घर को जा रहा था तो उनके पिता ने कहा था कि उनका बिस्तर बाहर लगा दे। इसके बाद दोनों बेटों ने पिता का बिस्तर ढाबे के बाहर लगाया और वहां से चले गए। उन्होंने यह भी बताया कि जिस टाइम उनके पिता आकर लेटे थे। उस वक्त उनके पास एक लड़का और भी लेटा था। वह सिगरेट पी रहा था। साथ में दारू भी पी रहा था। दोनों भाईयों ने उस पर हत्या का शक जाहिर किया है।
राहगीरों ने देखा शव, तो पुलिस को किया सूचित
मृतक के शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या बेहद ही क्रूरता से की गई है। शव के दोनों हाथ ऊपर के लिए है, गले को काफी बुरी तरह से रेता गया है। जिस जगह पर खून पड़ा हुआ था, उसी के ऊपर तख्त पर सेवाराम का शव था। देखने से यह लग रहा था कि शव को उसी तख्त पर रेता गया है और वहां से उसे तब तक नहीं हिलने दिया जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। सोमवार सुबह जब राहगीरों ने हाइवे पर शव देखा तो तत्काल पुलिस को फोन किया। जिसके बाद सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
मौके पर डॉग स्कवाएड भी पहुंचा
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस ने डाग स्कवाएड सहित फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। जिसके बाद डॉग स्कवाएड ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही टीम ने घटना स्थल से कुछ साक्ष्य उठाए। मामले में पुलिस अफसरों ने भी परिजनों से घटना के बारे में बातचीत भी की है। परिजनों के मुताबिक मृतक सेवाराम की पत्नी गंगा देई का 1 साल पहले निधन हो चुका है। बहरहाल पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-
बरेली: सुरेद्र बाबू मिश्रा प्रांतीय अध्यक्ष, दीपंकर गुप्त बने प्रांतीय कोषाध्यक्ष
