अयोध्या: शहीद दिवस पर रक्तदान को लेकर आईजी ने की बैठक, कहा- हम सबको रक्तदान अवश्य करना चाहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। आगामी 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर अयोध्या पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक की। आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सबको रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान से कमजोरी नहीं बल्कि शरीर ऊर्जावान होता …

अयोध्या। आगामी 23 मार्च को शहीद दिवस के अवसर पर अयोध्या पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने बैठक की।

आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हम सबको रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान से कमजोरी नहीं बल्कि शरीर ऊर्जावान होता है। उन्होंने बताया 23 मार्च को शहीद दिवस क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू के शहादत दिवस की स्मृति में रक्तदान शिविर पुलिस लाइन में आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं और एनसीसी कैडेटों को भी शिविर के लिए जोड़ा जाए। आईजी ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर शिविर में रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे लोगों को लाभ हो। आईजी ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सब रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने के लिए काम आएं।

इस बैठक में डॉ. शैलेन्द्र कुमार वर्मा, पुलिस अधिकारी पंकज, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के  सरकार राजारमन, ममता खत्री, एनसीसी सूबेदार शांतिभूषण, तंजीम फातिमा, संजीव कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।

पढ़ें- ईरान ने इराक में अमेरिकी दूतावास के समीप मिसाइलों के गिरने की ली जिम्मेदारी, बताई बजह 

संबंधित समाचार