बहराइच: 15 मार्च से एमएलसी चुनाव के लिए शुरू होगा नामांकन, 3778 मतदाता करेंगे मतदान
बहराइच। जिले में एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से 19 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए भाजपा और सपा के संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से मुलाकात शुरू कर दी है। बहराइच और श्रावस्ती को मिलाकर एमएलसी के प्राधिकार क्षेत्र का निर्धारण किया गया है। विधान सभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव के लिए …
बहराइच। जिले में एमएलसी चुनाव के लिए 15 मार्च से 19 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए भाजपा और सपा के संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से मुलाकात शुरू कर दी है।
बहराइच और श्रावस्ती को मिलाकर एमएलसी के प्राधिकार क्षेत्र का निर्धारण किया गया है। विधान सभा चुनाव के बाद एमएलसी चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और सपा के संभावित प्रत्याशियों ने मतदाताओं से मुलाकात शुरू कर दी है। संभावित लखनऊ के चक्कर लगाने लगे हैं। एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 15 मार्च से 19 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी।
जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि कुल 3778 मतदाता एमएलसी चुनाव में मतदान करेंगे। इसके लिए बहराइच में 15 और श्रावस्ती में पांच बूथ बनाए गए हैं। हालांकि अभी तक भाजपा और सपा की ओर से एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
पढ़ें-यूपी चुनाव 2022: डिंपल यादव की मौजूदगी बनी सपा प्रत्याशियों के लिए संजीवनी
