प्रयागराज: BJP समर्थक की हत्या के मामले में SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में बीजेपी कार्यकर्ता सतीश चौहान की संदिग्ध मौत के केस में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आरोप है कि बहरिया के नेवादा गांव में पार्टी की जीत के जश्न के समय पथराव में घायल सतीश चौहान की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस की लापरवाही का …

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में बीजेपी कार्यकर्ता सतीश चौहान की संदिग्ध मौत के केस में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह आरोप है कि बहरिया के नेवादा गांव में पार्टी की जीत के जश्न के समय पथराव में घायल सतीश चौहान की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस की लापरवाही का आरोप लगा था।

SSP अजय कुमार ने बहरिया थाना प्रभारी, एक SI और दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। मामले में दारोगा के साथ-साथ 10 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मुबारकपुर गांव में शनिवार शाम को भाजपा कार्यकर्ता जीत के जश्न में डीजे पर डांस कर रहे थे।

उसी समय एक पक्ष ने पथराव कर दिया, जिसमें 18 वर्षीय सतीश चौहान घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉ ने उसे मरा हुआ बता दिया था। मामले में थाना प्रभारी बहरिया रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव, कांस्टेबल विकास उपाध्याय और कांस्टेबल दीनदयाल दुबे को सस्पेंड कर दिया और जांच शुरू हो गई है।

मामले में SSP अजय कुमार ने कहा, ‘क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत और कार्यकर्ता के परिजनों को प्रताड़ित करने की सूचना उच्चाधिकारियों को समय पर नहीं देने पर एसएचओ बहरिया रवि प्रकाश, एसआई संजय यादव, कांस्टेबल विकास उपाध्याय और दीनदयाल दुबे को निलंबित कर दिया गया है।

पढ़ें-प्रयागराज में जीत का जश्न मना रहे भाजपा समर्थक की हत्‍या, इलाके में तनाव

संबंधित समाचार