बरेली: जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, दोनों पैर भी कटे, सिर भी फटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो की पटरियों के बीच सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से उसका सिर भी फट गया था। शरीर पर काफी दूर तक घिसटने के निशान भी थे। …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो की पटरियों के बीच सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। उसके दोनों पैर कटे हुए थे। सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से उसका सिर भी फट गया था। शरीर पर काफी दूर तक घिसटने के निशान भी थे। संभवता व्यक्ति के किसी ट्रेन पर चढ़ने या उतरने की वजह से यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची आरपीएफ जीआरपी ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक उसकी शिनाख्त करने की कोशिश जारी है।

आरपीएफ-जीआरपी की टीम कर रही थी गस्त
दरअसल, सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम गस्त कर रही थी। इसी बीच उन्होंने देखा कि शाहजहांपुर की ओर पटरियों पर कोई व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हालत में पटरियों पर पड़ा था। जब वहां जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर घिसटने के निशान थे, कपड़े भी पूरी तरह से फट चुके थे। सूचना पर पहुंचे आला अफसरों ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिनाख्त के लिए भी नहीं मिला कुछ
आरपीएफ जीआरपी की माने तो युवक की शिनाख्त करने के लिए भी उसके पास से कोई भी चीज बरामद नहीं हुई। न ही उसका मोबाइल मिला और नही उसके पास से कोई अन्य आईडी कार्ड। जिससे अब जीआरपी को उसकी शिनाख्त के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि आरपीएऊ का कहना है कि सीसीटीवी खंगालकर मामले की पड़ताल की जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बडगाम में सेना के जवान की हत्या एक आतंकवादी कृत्य-पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा